देवरिया नरसंहार के आरोपितों का आशियाना टूटना तय है। तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। दबंग प्रेमचंद के अवैध निर्माण पर प्रशासन लाल निशान लगा चुका है। अब नरसंहार के तीन आरोपितों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। प्रेमचंद यादव व उसके स्वजन ने अवैध खलिहान नवीन परती वन व मानस इंटर कालेज की भूमि पर अवैध निर्माण कराया है।
