प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में गुटेनबर्ग में उमड़ा भारतीय समुदाय, बताया सबसे बड़ा खुशी का पल


गुटेनबर्ग, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वीडन पहुंचने पर उनके स्वागत में आयोजित बंगाली सांस्कृतिक कार्यक्रम और भरतनाट्यम प्रस्तुति की जमकर तारीफ की।

पीएम मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “बंगाली संस्कृति दुनिया भर में लोकप्रिय है और स्वीडन भी इससे अलग नहीं है। सामुदायिक स्वागत कार्यक्रम में, जिसमें प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन भी मौजूद थे, शानदार बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।” इसके साथ उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की कुछ झलकियां भी साझा कीं।

स्वीडन के गुटेनबर्ग में प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच देख वहां मौजूद भारतीय समुदाय गदगद हो गया। स्‍वीडन में भी प्रधानमंत्री की अद्भुत लोकप्रियता देखने को म‍िली। पीएम मोदी की एक झलक के ल‍िए लोग काफी दूर-दूर से गुटेनबर्ग पहुंचे थे।

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान, भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा क‍ि हम बहुत उत्साहित थे। हमें नहीं पता था कि वे हमसे इतने करीब से मिलेंगे, इसलिए जब वे गाड़ी से उतरे और उस जगह की ओर बढ़े जहां लोग खड़े थे, तो यह हमारे लिए एक बड़ा सरप्राइज था। यह बहुत ही रोमांचक अनुभव था। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर हमें बहुत खुशी हुई।

गुटेनबर्ग में बंगाली संस्कृति में पीएम मोदी के स्‍वागत में मौजूद एक मह‍िला सदस्‍य ने बताया क‍ि हमारी प्रस्‍तुत‍ि देखकर पीएम बहुत खुश लग रहे थे और जैसे ही हमारा प्रदर्शन खत्म हुआ तो उन्होंने बंगाली में पूछा, ‘भालो आछेन’ (आप लोग अच्‍छे हैं?)। यह सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

एक अन्‍य बंगाली समुदाय की मह‍िला ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा क‍ि मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह मेरा पहला अनुभव था। हम उनके सामने प्रस्तुति दे पाए। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। पीएम मोदी आए और हमसे बात की। यह हमारे ल‍िए बहुत बड़ा खुशी का पल था।

प्रधानमंत्री मोदी के स्‍वागत में पहुंचे स्वीडन में रहने वाले भारतीय समुदाय के एक व्‍यक्‍ति‍ ने कहा क‍ि हमें अपने प्रधानमंत्री को देखकर बहुत खुशी हुई है, क्‍योंक‍ि स्वीडन और भारत की साझेदारी और भी मजबूत होने वाली है।

स्वीडन में रहने वाली एक भारतीय मह‍िला ने बताया क‍ि वो प‍िछले पांच साल से यहां हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि आज मैं बहुत उत्साहित हूं, यह पहली बार है जब मैं पीएम मोदी को देख रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं।

गुटेनबर्ग में मौजूद एक भारतीय समुदाय की मह‍िला ने कहा, “आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे सपनों से भी बढ़कर था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां, स्वीडन जैसी विदेशी धरती पर अपने प्रधानमंत्री से मिलूंगी। यह सचमुच गर्व से भर देने वाला एहसास था। मेरी आंखों में तो लगभग आंसू ही आ गए थे।”

भारतीय प्रवासी समुदाय की एक अन्‍य मह‍िला ने कहा क‍ि आज हम प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर रहे हैं, जो स्वीडन में रहने वाले सभी भारतीयों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

–आईएएनएस

एवाई/एबीएम


Related Articles

Latest News