रोहित ने सर्वाधिक छक्के उड़ाने में गेल का रिकॉर्ड तोड़ा


नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में आतिशी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के उड़ाने में वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित ने मात्र 30 गेंदों में सात चौके और दो छक्के उड़ाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने नवीन उल हक़ पर तीसरा छक्का उड़ाने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रोहित के अब 554 छक्के हो गए हैं और उन होने गेल का 553 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के : 554 – रोहित शर्मा 553 – क्रिस गेल 476 – शाहिद आफरीदी 398 – ब्रेंडन मैकुलम 383 – मार्टिन गुप्तिल

–आईएएनएस

आरआर


Related Articles

Latest News