योगी सरकार भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनी,गो-आश्रय स्थलों में पंखे और फॉगर अनिवार्य; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

योगी सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए प्रदेश के समस्त गो-आश्रय स्थलों में पशुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए हैं।

विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी गो आश्रय स्थलों पर गर्मी से बचाव के समुचित इंतजाम तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से पशुओं को नुकसान न पहुंचे।

लू से सुरक्षा के लिए वाटर मिस्टिंग सिस्टम व कूलर अनिवार्य

दरअसल, भीषण गर्मी से बचाने के लिए गो आश्रय स्थलों पर वाटर मिस्टिंग सिस्टम, कूलर, पंखे और पर्याप्त छायादार व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया है, जिससे किसी प्रकार की कमी तुरंत दूर की जा सके।चारा संकट से निपटने पर विशेष जोर

योगी सरकार ने संभावित चारा संकट को देखते हुए इसके समाधान के लिए भी व्यापक रणनीति अपनाने को कहा है। गो आश्रय स्थलों में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पशुओं के पोषण में कोई कमी न आए।

Related Articles

Latest News