काना स्टेडियम में बुधवार को आइपीएल का लखनऊ सुपर जाइंट्स व राजस्थान रीयल्स के बीच मैच खेला जाना है। इसे देखते हुए इकाना स्टेडियम व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। मैच के दौरान शहीद पथ पर बड़े और भारी वाहन नहीं चलेंगे। सिर्फ निजी वाहन और छोटी टैक्सी को आने-जाने की अनुमति दी गई है। अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
रोडवेज बसें/निजी बसें व्यवसायिक वाहन:
- शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग कर सकेंगे । निजी वाहनो एवं किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी।
- सुलतानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे एवं अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से।
- रोजवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान प्राईवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगे।
आटो/ई-रिक्शाः
- ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबंधित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेगा।
- इसी प्रकार आटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे।
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा/आटों अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे व पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहें से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।
- इसी प्रकार सुलतानपुर रोड़ से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बायें मुड़कर लूलू माल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।
- किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठाएंगे।
ओला/ऊबर व अन्य किरायें के वाहनः
- सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही सवारी उतारेंगे।
- एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जायेंगे।
निजी वाहन की पार्किंग
- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नही है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे । उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों माल में पार्किंग दिया जायेगा । प्लासियों माल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।
दो पहिया वाहन
- समस्त दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें।
पार्किंग के इंतजाम
– वीवीआइपी/वीआइपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर माल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे । स्टेडियम के पास किसी भी दशा मंठ वाहन पार्क न किया जाय।
– वाहनों का प्लासियों माल के सामने या स्टेडियम के सामने ईधर-ऊधर अवैध पार्किंग करने पर टोईंग एवं क्लैंप लगाने की कार्यवाही की जायेगी।
– टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।
– सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आयेंगे , उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नही होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगें। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैण्ड में प्रवेश करेंगे।
– मैच प्रारम्भ होने के तीन घंटे पूर्व प्रवेश दिया जायेगा । अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जायेगा, फिर प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा। स्टेडियम में दुबारा प्रवेश अनुमन्य नहीं है अर्थात मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नही मिलेगा।
– पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाइ पिक एंड ड्राप स्टैंड होगा, जहां निजी वाहन, आटो रिक्शा सवारी उतार सकेंगे, बैठा सकेंगे ।
