लखनऊ: स्नातक कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 20 से भरें जाएंगे फॉर्म

आईटी कॉलेज प्रशासन की ओर से वेबसाइट https://itcollege.ac.in/ पर प्रवेश संबंधी सूचना जारी की गई है। यहां बी.ए 580, बी.कॉम 320, बी.एससी 420 और बीएचएससी की 60 सीटों पर आवेदन किए जा सकेंगे। इसका शुल्क 900 रुपये रखा गया है।इसाबेला थोबर्न कॉलेज (आईटी) और कालीचरण डिग्री कॉलेज में आगामी सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज, अलीगंज में 20 अप्रैल से फॉर्म भरे जा सकेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 20 से शुरू होगी प्रक्रिया

कालीचरण पीजी कॉलेज चौक स्थित इस कॉलेज में भी स्नातक कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने बताया कि वेबसाइट kcpgclko.in/ के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका शुल्क 600 रुपये है। कॉलेज में बी.ए 800, बी.काम 360, बी.एससी जेडबीसी 60 और बीबीए की 60 सीटों पर प्रवेश मेरिट से होंगे।

सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

कम उपस्थिति पर रोके गए 417 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र नेशनल पीजी कालेज ने 24 अप्रैल से शुरू होने वाली सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले 417 छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र रोक दिए गए हैं। प्राचार्य प्रो देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उचित कारण और साक्ष्य दिए जाने पर उनके प्रवेश पत्र जारी किए जाने पर विचार किया जाएगा। कॉलेज में दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परिक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 25 मई तक संचालित की जाएंगी।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं 18 से

नेशनल पीजी कालेज ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की है। बीवाक बैंकिंग एंड फाइनेंस विभाग के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं 18 और 22 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। वहीं, जूलाजी विभाग बी.एससी दूसरे व छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 और 22 अप्रैल को होंगी।

Related Articles

Latest News