UP: डाक विभाग की नई फ्रेंचाइजी योजना, बुकिंग पर मिलेगा आकर्षक कमीशन

भारतीय डाक विभाग ने पोस्टल सर्विस को बेहतर करने के लिए फ्रेंचाइजी को काम सौंपने की तैयारी की है। फ्रेंचाइजी उन क्षेत्रों में काम करेगी, जहां डाकघर नहीं हैं या उनकी दूरी अधिक है। लखनऊ डाक मंडल में इसके लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी फ्रेंचाइजी खोली जा सकती है।फ्रेंचाइजी को स्पीड पोस्ट की बुकिंग सहित कई कार्यों का जिम्मा सौंपा जाएगा। मानकों को पूरा करने वाले व्यक्तिगत या फर्म फ्रेंचाइजी का काम ले सकते हैं। उन्हें निर्धारित कमीशन दिया जाएगा। डाक विभाग ने सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने के लिए “न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0” शुरू की है।

आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। फ्रेंचाइजी को प्रति स्पीड पोस्ट पर कमीशन दिया जाएगा। https://ww.indiapost.gov.in/vacancies/franchise पर विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) देख सकते हैं।

मिलेंगी ये सेवाएं

  • डाक टिकटों और लेखन सामग्री की बिक्री।
  • पंजीकृत वस्तुओं, स्पीड पोस्ट वस्तुओं, मनी आर्डर की बुकिंग।
  • डाक जीवन बीमा (पीएलआइ) के लिए एक एजेंट के रूप में कार्य करना और प्रीमियम के संग्रह सहित बिक्री के बाद संबंधित सेवा प्रदान करना।
  • विभाग की बिल, कर, जुर्माना संग्रह व भुगतान सेवाओं जैसी खुदरा सेवाएं देना।
  • ई-शासन और नागरिक केंद्रित सेवाओं के प्रविधान को सुगम बनाना।
  • भविष्य में विभाग द्वारा अपने आउटलेट के माध्यम से शुरू की गई कोई भी अन्य सेवा।

बुकिंग पर मिलेगा कमीशन

  • रजिस्टर्ड आर्टिकल पर तीन रुपये
  • स्पीड पोस्ट पर पांच रुपये
  • मनी आर्डर 100 से 200 रुपये तक की बुकिंग पर 3.50 रुपये
  • मनी आर्डर 200 रुपये से अधिक की बुकिंग पर पांच रुपये
  • डाक टिकट व सामग्री बिक्री पर पांच प्रतिशत

Related Articles

Latest News