लखनऊ: लौलई उपकेंद्र पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा:4 घंटे 500 लोगों ने की नारेबाजी, बोले- स्मार्ट मीटर बने आफत

लौलई उपकेंद्र पर लगातार चौथे दिन 500 लोग फिर से पहुंच गए। लगातार तीन दिनों से अधिकारियों की तरफ से शिकायतों को नजरअंदाज करने पर लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर महिला, बुजुर्ग और बच्चे तक बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देखकर मौके पर लेसा के चीफ इंजीनीयर सुशील गर्ग भेजे गए। इस बीच कई बार की बातचीत के बाद अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा। इसके बाद लोग शांत हुए। 


लखनऊ।
 मंगलवार इंदिरा नगर लौलई उपकेंद्र पर कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने 4 घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर स्थानीय पार्षद ममता रावत भी मौजूद रहीं। लोगों ने स्मार्ट मीटर के चलते लगातार हो रही बिजली कटौती और मीटर रीडिंग अधिक आने का विरोध करते हुए मीटर बदलने की मांग की है। स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा है कि बिना बताए मीटर बदलने से स्थानीय लोग नाराज हैं। लोगों को प्रीपेड मीटर नहीं चाहिए, जो मीटर पहले लगा है, वही चाहिए। दावा है कि अधिकारियों ने कहा- पुराने मीटर लगाए जाएंगे।

स्थानीय निवासी सरोज कुमार पासवान ने बताया- हमारी कॉलोनी में जो मीटर लगे थे। उसको हटाकर करीब 2 हजार से अधिक मकानों में प्रीपेड मीटर लगा दिए। इसमें रिचार्ज करना पड़ता है। बिल माइनस में जाते ही लाइट काट देते हैं। हम लोगों ने सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शन किया है। मौके पर आश्वासन दिया गया कि उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Latest News