कानपुर : कालपी रोड के फाजलगंज से गोविंद नगर चावला मार्केट और नंदलाल चौराहा तक जाम सबसे बड़ी समस्या है। दिन में तो हालत इतनी खराब होती है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। जाम में फंसने से कई जानें जा चुकी हैं। ऐसा नहीं है कि शहर के उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों के बीच सुगम यातायात के लिए प्रयास नहीं हुए।
