अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से कई राउंड हुई फायरिंग में एक ही गुट के तीन छात्र गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिनमें से एक छात्र के सीने में गोली लगी है। छात्र गुटों के बीच हुए टकराव को पिछले दिनों से चल रहे आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। डेढ़ घंटे में दो स्थानों पर हुई फायरिंग की घटना से पूरा एएमयू दहल गया। पुलिस पूरे प्रकरण में जांच में जुटी हुई है।
