'सुकेश से बेहतर है'… के कमेंट को मीका सिंह ने किया डिलीट, जैकलीन की इस फोटो पर दी थी प्रतिक्रिया


मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की एक फोटो पर प्रतिक्रिया को लेकर कंट्रोवर्सी पैदा करने वाले लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया है।

दरअसल, शुक्रवार को जैकलीन ने एक्स और इंस्टाग्राम पर जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी और कैप्शन दिया था- ”इटली में मजे कर रही हूं” इसके साथ उन्होंने हैशटैग के तौर पर वेकेशन, फैशन और फन का इस्तेमाल किया।

जैकलीन की इस पोस्ट पर मीका ने कमेंट में लिखा, “आप बहुत सुंदर लग रही हैं… वह सुकेश से कहीं बेहतर हैं।”

कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा तो सिंगर ने इसे डिलीट कर दिया।

सुकेश चन्द्रशेखर कथित तौर पर जैकलीन को डेट कर रहे थे और अब 200 करोड़ रुपये से अधिक की जबरन वसूली के मामले में तिहाड़ जेल में हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News