Wednesday, February 11, 2026

अदिति संयुक्त 2 पर बरकरार, प्रणवी, अवनि आगे बढ़ीं


हांगझोउ, 29 सितंबर (आईएएनएस) भारत की अदिति अशोक ने एशियाई महिला गोल्फ व्यक्तिगत चैंपियनशिप में शुक्रवार को दूसरे दौर के बाद कुल 11-अंडर पार 133 के स्कोर के साथ चीन की विश्व नंबर 25 यिन रुओनिंग के साथ संयुक्त दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

अदिति, जो 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहकर सुर्खियों में आईं, ने शुक्रवार को दूसरे दौर में छह अंडर 66 का स्कोर किया और पहले दौर में बनाए गए 67 को जोड़ दिया।

थाईलैंड की युबोल अर्पिचया ने शुक्रवार को 65 का मजबूत स्कोर बनाकर पहले राउंड में अपने 67 के स्कोर के साथ जोड़ा और चीन की लिन ज़ियु से बढ़त ले ली है, जिन्होंने आज 66 का स्कोर किया और 134 के साथ चौथे स्थान पर हैं।

अन्य भारतीयों में, प्रणवी उर्स ने 4-अंडर 68 का स्कोर किया, जिससे उन्हें 139 के स्कोर के साथ 7 स्थान ऊपर संयुक्त 10 में पहुंचने में मदद मिली, जबकि अवनि प्रशांत को छह स्थान का फायदा हुआ और वह 141 के स्कोर के साथ संयुक्त15 पर हैं।

तीनों भारतीयों ने कट हासिल किया जो 3-अंडर 141 पर लागू किया गया ।

टीम प्रतियोगिता में, भारत 272 के स्कोर के साथ चीन (267) और थाईलैंड (268) से पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रहा।

टीम प्रतियोगिता में आठ टीमों ने अंतिम दो राउंड के लिए क्वालीफाई किया।

–आईएएनएस

आरआर


Related Articles

Latest News