एथलेटिक्स में भारत की निराशाजनक शुरूआत


हांगझोऊ 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारत 19वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में खाली हाथ रहा। विकास सिंह और प्रियंका गोस्वामी पुरुषों और महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धाओं में पांचवें स्थान पर रहे।

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में विकास सिंह 1:27.33 के समय के साथ 5वें स्थान पर रहे।

प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में 1:43.07 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

चीन की विश्व रिकॉर्ड धारक यांग जियायू ने महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक 1:30:03 में जीती। चीन की मा जेनक्सिया (1:30:04) ने रजत पदक जीता। जबकि, जापान की फुज्जी नानाको ने 1:33:49 का समय लेकर कांस्य अपने नाम किया।

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में चीन के जून झांग ने 1:23.00 में स्वर्ण पदक जीता और झाओझाओ वांग ने 1:27.08 में रजत पदक जीता। जबकि, जापान के मुरायाम युतारो ने कांस्य पदक जीता।

–आईएएनएस

एएमजे/सीबीटी


Related Articles

Latest News