बेंगलुरु हवाईअड्डे पर 48,000 सिगरेट स्टिक के साथ 2 गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा है कीमत


नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बेंगलुरु सीमा शुल्क अधिकारियों ने 8.16 लाख रुपये मूल्य की 48,000 सिगरेट स्टिक (छड़ें) की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, ”दोनों आरोपियों को बेसिक प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया था। दोनों यात्री 21 अगस्त को रात 10:15 बजे बैंकॉक से बेंगलुरु हवाईअड्डे पर पहुंचे थे।”

अधिकारी ने कहा कि जब वे ग्रीन चैनल पार करने का प्रयास कर रहे थे, तब उन्हें रोक लिया गया। सामान की जांच में 8.16 लाख रुपये मूल्य की 48,000 सिगरेट की छड़ें बरामद हुईं।

इसके बाद दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके


Related Articles

Latest News