Tuesday, February 24, 2026

विश्व विकास और स्थिरता में एशिया प्रशांत की भूमिका पर चीन के सुझाव


बीजिंग, 2 जून (आईएएनएस)। चीनी रक्षा मंत्री तोंग चुन ने रविवार को सिंगापुर में आयोजित शांग्रीला वार्तालाप में चीन की वैश्विक सुरक्षा अवधारणा पर मुख्य भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन के बीच एशिया प्रशांत का वैश्विक विकास व स्थिरता के जारी रहने के लिए खुली, पारदर्शी व समानतापूर्ण क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग की नयी स्थिति तैयार की जानी चाहिए, जिसमें विभिन्न देश समानता में भाग लेते हैं, गुटों का मुकाबला नहीं करते और ईमानदार व मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान करते हैं। इसके प्रति चीनी पक्ष 6 सूत्रीय सुझाव पेश करता है।

पहला, विभिन्न देशों के युक्तियुक्त सुरक्षा हितों की रक्षा की जाए। चीन क्षेत्रीय देशों की रणनीतिक स्वतंत्रता का समर्थन करता है। दूसरा, एक साथ निष्पक्ष और युक्तियुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था रची जाए। चीन के विचार में विश्व में सिर्फ एक तंत्र है यानी यूएन से केंद्रित अंतरराष्ट्रीय तंत्र है। विश्व में सिर्फ एक व्यवस्था है यानी अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था है।

तीसरा, क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे की भूमिका निभायी जाए। चीन के विचार में क्षेत्रीय सुरक्षा मामले में सच्चे बहुपक्षवाद पर कायम रहना चाहिए। चौथा, खुला व व्यावहारिक रक्षा सहयोग बढ़ाया जाए। पांचवां, समुद्रीय सुरक्षा सहयोग की मिसाल खड़ी की जाए। छठा, नवोदित क्षेत्रों का सुरक्षा प्रशासन मजबूत किया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News