शनचो-18 अंतरिक्ष यात्री दल ने नया रिकॉर्ड बनाया


बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। शनचो-18 अंतरिक्ष यात्री ये क्वांगफ़ू, ली थ्सोंग और ली क्वांगसू ने अंतरिक्ष यान के बाहर पहली गतिविधि को पूरा करने के लिए मिलकर काम किया, जिसमें लगभग 8.5 घंटे लगे।

इसने चीनी अंतरिक्ष यात्री की एकल अतिरिक्त वाहन गतिविधि के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले शनचो-16 के अंतरिक्ष यात्री दल की अंतरिक्ष यान के बाहर गतिविधि लगभग 8 घंटे तक चली थी, और शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री दल की अंतरिक्ष यान के बाहर दूसरी गतिविधि भी लगभग 8 घंटे तक चली थी।

अब तक चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने 16 बार अंतरिक्ष यान के बाहर गतिविधियां सफलतापूर्वक पूरी की हैं। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने परिचय दिया कि योजना के अनुसार शनचो-18 मानवयुक्त मिशन के दौरान, अंतरिक्ष यात्री दल कई बार अंतरिक्ष यान के बाहर गतिविधियां और एप्लिकेशन पेलोड मिशन भी करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News