Tuesday, February 24, 2026

कान में डेब्यू करने के बाद कियारा आडवाणी पहुंचीं मुंबई, किया वोट


मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद, कियारा आडवाणी सोमवार को मुंबई लौटी और सीधे अपने बूथ पर वोट डालने पहुंचीं।

कियारा ने इंस्टाग्राम पर वोट डालने के बाद कार से एक सेल्फी शेयर की। तस्वीर में एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आ रही हैं।

कियारा सुबह मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घर के लिए रवाना होती नजर आईं।

अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जाओ वोट करो, मुंबई।”

कान में, कियारा ने फ्रेंच रिवेरा पर रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कियारा को सरोचा चानकिम्हा, अधवा फहद, असील ओमरान, रमता-टौले सई और सलमा अबू डेफ जैसी प्रसिद्ध एशियाई फिल्म हस्तियों के साथ सम्मानित किया गया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News