Monday, February 23, 2026

शूटिंग से छुट्टी लेकर मुंबई पहुंचे आमिर खान, किरण राव संग डाला वोट


मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने सोमवार को लोकसभा 2024 चुनाव के पांचवें चरण में वोट डालकर अपना कर्तव्य पूरा किया।

एक्टर के साथ उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी थीं। दोनों ने मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में सेंट ऐनी स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डाला।

आमिर और किरण दोनों ने इस मौके के लिए कैजुअल स्टाइल चुना।

आमिर ने ब्लू पैंट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी, जबकि किरण ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट कुर्ता पहने नजर आईं।

आमिर ने सोमवार को अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग से ब्रेक लिया और वोट डालने के लिए वापस मुंबई पहुंचे।

‘सितारे जमीन पर’ डाउन सिंड्रोम के इर्द-गिर्द घूमती है और कथित तौर पर एक ड्रामा फिल्म है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News