Wednesday, February 25, 2026

झारखंड के खूंटी जेल में बंद महिला ने जेल कर्मियों पर रेप और अबॉर्शन कराने का लगाया आरोप


रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी स्थित मंडल कारा में बंद एक महिला ने जेल के दो कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि जेल में एक महीने के दौरान कई बार रेप की वजह से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे धमकाकर जबरन अबॉर्शन कराया गया। उसने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है।

महिला ने लिखा है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने नहीं देते, इसलिए वह जेल से निकली दूसरी महिला के जरिए आयोग को पत्र लिख रही है।

रेप का आरोप लगाने वाली महिला अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। वह पंजाब के लुधियाना में रहती थी। उसका पुश्तैनी मकान खूंटी में ही है। इस घटना के संबंध में जेल प्रशासन का पक्ष नहीं मिल पाया है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Related Articles

Latest News