Tuesday, February 24, 2026

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पास जंगल में मिला युवती का शव


हरिद्वार, 16 मई (आईएएनएस)। हरिद्वार में गुरुवार को प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के पास एक शव मिलने का मामला सामने आया है। पहाड़ी के पास जंगल में एक 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

दरसअल, गुरुवार सुबह मनसा देवी मंदिर पर जब एक दुकानदार अपनी दुकान खोल रहा था तब उसे पहाड़ी के पास जंगल में एक युवती का शव दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जंगल से शव को बाहर निकाला और आसपास क्षेत्र में पूछताछ की, लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली।

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया गया है। जांच की जा रही है कि लड़की की हत्या की गई है या कोई हादसा हुआ है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News