Monday, February 23, 2026

बेटी आराध्या के साथ कान फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन


मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं।

मां-बेटी की जोड़ी को एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐश्वर्या के दाएं हाथ में आर्म स्लिंग बंधी हुई थी। चोटिल होने के बावजूद भी वह कान फेस्टिवल में शामिल होने गईं।

एक्ट्रेस ने ब्लैक पैंट के साथ नेवी ब्लू ट्रेंच कोट पहना हुआ था। वहीं आराध्या ने वाइट स्वेटशर्ट और जॉगर्स के साथ कैजुअल लुक चुना।

ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। वह एक दशक से अधिक समय से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं।

ऐश्वर्या पहली बार 2002 में कान के रेड कार्पेट पर शाहरुख खान स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई साड़ी पहनकर गई थीं।

फेस्टिवल में शामिल होने वाली अन्य हस्तियों में अदिति राव हैदरी, शोबिता धूलिपाला और कियारा आडवाणी शामिल हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News