Wednesday, February 25, 2026

चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में डाला वोट


हैदराबाद, 13 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है, इस कड़ी में टॉलीवुड सितारे के. चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में मतदान किया।

चिरंजीवी ने अपनी पत्नी सुरेखा के साथ पॉश जुबली हिल्स के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

जूनियर एनटीआर ने अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणीति और मां शालिनी के साथ जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डाला। वे सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए और अपने वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे।

अल्लू अर्जुन भी फिल्म नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

एक्टर नरेश ने नानकरामगुडा के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चिरंजीवी ने सभी लोगों, खासकर युवा मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ”वोट सिर्फ हमारा अधिकार नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी आपके पास अच्छे नेता होंगे, अच्छी सरकार होगी और तभी देश का विकास होगा।”

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। सिकंदराबाद छावनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे


Related Articles

Latest News