Wednesday, February 11, 2026

चीन, फ्रांस और यूरोप के नेताओं के बीच त्रिपक्षीय बैठक आयोजित


बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एलिसी पैलेस में चीन, फ्रांस और यूरोप के नेताओं के बीच त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की।

शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से दोबारा मिलना बहुत खुशी की बात है। इस वर्ष मेरी यात्रा का पहला पड़ाव फ्रांस है और आज की त्रिपक्षीय बैठक ने यूरोप की इस यात्रा का महत्व बढ़ा दिया है।

चीन हमेशा चीन-यूरोप संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखता है। चीन यूरोप को चीनी विशेषताओं के साथ प्रमुख देश कूटनीति की एक महत्वपूर्ण दिशा और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भागीदार मानता है। आशा है कि चीन-फ्रांस संबंध और चीन-यूरोप संबंध एक-दूसरे को बढ़ावा देंगे और एक साथ विकास करेंगे।

शी चिनफिंग के अनुसार वर्तमान में विश्व अशांति और परिवर्तन के एक नये दौर में प्रवेश कर चुका है। दुनिया में दो महत्वपूर्ण ताकतों के रूप में, चीन और यूरोप को साझेदारी की स्थिति का पालन करना चाहिए, बातचीत और सहयोग जारी रखना चाहिए, रणनीतिक संचार को गहरा करना चाहिए और रणनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ाना चाहिए।

साथ ही दोनों पक्षों को रणनीतिक सहमति बनानी चाहिए, रणनीतिक समन्वय करना चाहिए, चीन-यूरोप संबंधों के स्थिर और स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना चाहिए और विश्व शांति और विकास में नए योगदान देना जारी रखना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News