Tuesday, February 24, 2026

सुपरस्टार सिंगर 3 में होगी 'पॉटलक' पार्टी, नेहा कक्कड़ ने चखा बैंगन भाजा और भट्ट की चुड़कानी


मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के अपकमिंग एपिसोड में कैप्टन, सुपर जज और होस्ट घर का बना खाना लेकर एक ‘पॉटलक’ पार्टी का आयोजन करेंगे।

‘समर हॉलिडे स्पेशल’ एपिसोड के म्यूजिकल परफॉर्मेंस के बीच में सुपर जज नेहा कक्कड़ ने सभी को पॉटलक के बारे में याद दिलाया।

शो में अपना कूकिंग टैलेंट को शेयर करते हुए सभी घर का बना खाना लेकर आए। इस बीच नेहा ने मजाक-मजाक में कबूल किया कि खाना पकाना उनके बस की बात नहीं है, इसलिए उन्होंने ब्रेड, मक्खन और जैम का सिंपल, लेकिन क्लासिक कॉम्बिनेशन चुना।

होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने ‘आम रस’ की पेशकश की, जबकि कैप्टन सायली कांबले ने गर्म-गर्म टमाटर सूप से सभी का दिल जीत लिया। कैप्टन सलमान अली पॉपकॉर्न के साथ कुछ क्लासिक मूवी स्नैक्स लाए। वहीं, कैप्टन मोहम्मद दानिश स्वादिष्ट मिठाई लेकर आए।

कैप्टन अरुणिता कांजीलाल ने मशहूर बंगाली डिश बैंगन भाजा के साथ अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। कैप्टन पवनदीप राजन ने स्वादिष्ट ग्रेवी में पकाए गए मशरूम के साथ पहाड़ी डिश ‘भट्ट की चुड़कानी भात’ के साथ पहाड़ों का स्वाद पेश किया।

‘सुपरस्टार सिंगर 3’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे


Related Articles

Latest News