Tuesday, February 24, 2026

पति विवेक ने दिव्यांका के लिए बनाया 'गेट वेल सून' गाना, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो


मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे उनके पति ने उनके लिए ‘गेट वेल सून’ का एक नया गाना बनाया।

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें सफेद और काले रंग की चिकनकारी कुर्ते में देखा जा सकता है और वह घर पर चॉकलेट केक काट रही हैं।

वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, ‘बार-बार ये दिन आए भी नहीं बोल सकते।’ फिर उनके पति विवेक दहिया को गाते हुए देखा जा सकता है, “कभी ना ये दिन आए, जो हड्डियां तुड़ाई हैं, दोबारा मत तुड़ाना।”

वीडियो के आखिर में दिव्यांका खुशी से कहती हैं, “मैं एक टाइटेनियम गर्ल हूं!”

पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “बार बार ये दिन आए… ‘गेट वेल सून केक’ के लिए नया सॉन्ग बनाया गया।”

एक्ट्रेस फिलहाल ‘अदृश्यम’ में इंस्पेक्टर पार्वती सहगल के किरदार में नजर आ रही हैं। इसमें एजाज खान रवि वर्मा की भूमिका में हैं।

यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे


Related Articles

Latest News