Sunday, February 15, 2026

'फुरकत' गाने के बारे में नेहा भसीन ने किया खुलासा, कहा- मेरा जुनून पोएटिक म्यूजिक वीडियो बनाना


मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। सिंगर नेहा भसीन ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग ‘फुरकत’ के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि पोएटिक म्यूजिक वीडियो (काव्यात्मक संगीत वीडियो) बनाना मेरा जुनून है।

उन्होंने कहा कि उन्हें संगीत बनाना काफी पसंद है, और पोएटिक म्यूजिक वीडियो बनाना उनका जुनून है।

नेहा ने कहा, “मुझे म्यूजिक बनाना बेहद पसंद है और आइकोनिक और लुभावने म्यूजिक वीडियो बनाना मेरा जुनून है। मेरे लिए म्यूजिक विजुअल भी है।”

‘फुरकत’ की शूटिंग महाराष्ट्र में वाई के खूबसूरत जगहों पर की गई है। जूनो द्वारा लिखे गए लिरिक्स अलगाव और एकतरफा प्यार की थीम को एक्सप्लोर करते हैं।

गाने में लोकेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसमें बंजर पहाड़ तनहाई और तबाही की भावनाओं को चित्रित करते हैं। धूप से चमकती झील और बड़े लैंडस्केप दिल के दर्द को बयां करते हैं। इसमें नेहा अपने ट्रेडमार्क हाई-फैशन आउटफिट्स से गाने का भाव व्यक्त करती हैं।

सिंगर ने कहा, “समीर उद्दीन के निर्देशन में परफॉर्म करना एक शानदार अनुभव था। मेरे लिए, फैशन आर्ट है, और ‘फुरकत’ की शानदार कम्पोजिशन है, और अब सारी मेहनत रंग ला रही है।”

नेहा के अलावा, गाने में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 2 की विजेता युवा प्रतिभा सौम्या कांबले बेली डांस करती नजर आएंगी।

कांबले के बारे में बात करते हुए, नेहा ने कहा, “फैंस खुश हैं, और सौम्या जैसी युवा प्रतिभा को प्रदर्शित करना सौभाग्य की बात है।”

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी


Related Articles

Latest News