चीन के दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के मीझोउ शहर के सड़क का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलाके में हाल के दिनों में भारी बारिश हो रही है। बचावकर्मियों ने 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। सड़क का 17.9 मीटर (58.7 फुट) लंबा हिस्सा ढह जाने से अठारह कारें ढलान से नीचे गिर गईं।
