Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के यथार्थ अस्पताल के पास पीजी में रहने वाले छात्रों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार आठ छात्र घायल हो गए हैं। सभी छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
