Kannauj Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव में यूपी की कन्नौज सीट पर चुनावी रण अब दिलचस्प हो गया है। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने भाजपा से सुब्रत पाठक चुनावी मैदान में हैं। गुरुवार को सुब्रत पाठक ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पाठक ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया है। वह एक सेट तीन दिन पहले ही दाखिल कर चुके हैं।
