Vande Metro Train: लोकसभा चुनाव संपन्न होने और नई सरकार बनने के बाद इस ट्रेन के परिचालन तिथि की घोषणा करने की उम्मीद है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर वंदे भारत ट्रेन भी चलेगी। वंदे भारत के साथ भागलपुर-हावड़ा के अलावा दो और वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों का भी परिचालन होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड से रिपोर्ट मांगी गई थी।
