UP Lok Sabha Election 2024 Second Phase दूसरे चरण में अमरोहा मेरठ बागपत गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर बुलंदशहर अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 16777198 मतदाता है जिसमें 9026051 पुरुष 7750356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं।
