Saturday, February 14, 2026

कन्नौज से तेज प्रताप नहीं, अखिलेश यादव मैदान में खुद उतरे


लखनऊ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब खुद कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे। इसकी जानकारी पार्टी की तरफ से दी गई है।

सपा की तरफ से बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नामांकन करेंगे। दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था।

तेज प्रताप 24 अप्रैल को अपना नामांकन भी दाखिल करने वाले थे। लेकिन, इस कार्यक्रम को टाल दिया गया और अब उनकी जगह अखिलेश यादव को मैदान में उतारा गया है। अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करेंगे।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News