लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के चलते गुरुवार से 29 अप्रैल तक वीआईपी रोड का यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने आंशिक मार्ग परिवर्तन का खाका तैयार किया है और इस मार्ग पर निकलने से परहेज करने का अनुरोध किया है। फूलबाग की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें मेघदूत तिराहा होकर सरसैया घाट चौराहा वीआईपी रोड की तरफ जाना है मेघदूत तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे
