मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 : मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। पहले चरण में सीधी शहडोल मंडला बालाघाट जबलपुर और छिंदवाड़ा पर मतदान जारी है। बालाघाट के नक्सल प्रभावित बैहर लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में दो घंटे पहले यानी शाम चार बजे मतदान समाप्त हो जाएगा।
