Bijnor Lok Sabha Election 2024 के तहत यूपी की आठ सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। इसमें बिजनौर संसदीय क्षेत्र भी शामिल है। यहां से कई दिग्गज चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। इस बार भाजपा-रालोद एवं कांग्रेस- सपा का गठबंधन चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना रहा है। सभी दल अलग-अलग जातियों को साधने का प्रयास कर रहे हैं।
