Election 2024: देहरादून में तीन दिन स्टेडियम की ओर भारी वाहनों के लिए रहेगा जीरो जोन, यहां रूट होंगे डायवर्ट

पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी के मद्देनजर रायपुर स्टेडियम की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से शनिवार देर रात तक लागू रहेगी। इसके अलावा भी कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। पहले दिन 122 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। बाकी पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों की वापसी 19 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 20 अप्रैल को भी पोलिंग पार्टियों का वापस आना जारी रहेगा। इसके लिए रायपुर और स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

Related Articles

Latest News