नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग-2023 की अंतिम परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप कर एक कीर्तिमान बना दिया। हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे आदित्य ने अपने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा में प्रथम स्थान लेकर सफलता का परचम लहराया है। इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन है। हालांकि, आदित्य को खुद भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी पहली रैंक आएगी। वह भगवान से कुछ और ही प्रार्थना कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने इसका खुलासा किया है।
