मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 मिनट के अपने संबोधन में कांग्रेस व सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को अयोध्या में विराजमान करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा ने देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त आवास की सुविधा दी तो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भी बनवा कर दिखाया है।
