बुलंदरशहर में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, दो की मौत


बुलंदशहर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बुलंदशहर के थाना गुलावठी इलाके के गांव महोली में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी भी डंडे चले। झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाड़ी चढ़ा कर दो लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन व दूसरे के भी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन दो की हत्या हुई है उनमें 70 वर्षीय इशाक अली व उनकी पत्नी 65 वर्षीय जमीला शामिल हैं। दोनों दंपति थे।

पुलिस ने केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों पक्षों में रंजिश करीब चजार दशक पुरानी है।

पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी


Related Articles

Latest News