Lok Sabha Election 2024 : बिहार में लोकसभा चुनाव के मैदान पर राजनीतिक दलों और इनके उम्मीदवारों के बीच जोर-आजमाइश का दौर शुरू हो चुका है। कोशिश है हर हाल में मैदान मारकर संसद तक पहुंचा जा सके। महासमर के इस मैदान पर प्रमुख राष्ट्रीय दलों के साथ ही क्षेत्रीय दल भी अपनी ताकत आजमाने में लगे हुए हैं।
