Thursday, February 12, 2026

सड़क हादसे में अरुणाचल के विधायक को मामूली चोटें


ईटानगर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और पासीघाट वेस्ट के विधायक निनोंग एरिंग की कार की एक दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में विधायक समेत चार लोग घायल हो गये।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिले गांव के निकट एरिंग की कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सिले में भाजपा पार्टी कार्यालय से एक वाहन अचानक निकला और विधायक की कार से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन पलट गये।

विधायक के सिर और हाथ पर मामूली चोटें आई हैं। उनके वाहन में सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें लगी हैं।

पासीघाट वेस्ट सीट से भाजपा उम्मीदवार एरिंग उस समय एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

वह इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News