Bihar Politics राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है। आरजेडी ने इस परिवर्तन पत्र में 24 वादे किए हैं। इनमें नौकरी से लेकर महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपये देने की बात कही गई है। तेजस्वी ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने की बात भी कही है।
