हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया के मारे गए तीन बेटों को इजरायल ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त बताया है। इजरायली सेना ने कहा कि ये तीनों आतंकी मध्य गाजा में सक्रिय थे और इजरायल विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते थे। हानिया के तीन बेटे दो पौत्र और दो पौत्रियां बुधवार को इजरायली सेना के ड्रोन हमले में गाजा सिटी के शाती शरणार्थी शिविर के नजदीक मारे गए थे।
