हिमाचल के आनी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत


आनी (हिमाचल प्रदेश), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (40), सुशील कुमार (36), बीर सिंह (43) और संजीव कुमार (34) के रूप में हुई है।

वहीं, सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और मौके की ओर रवाना हो गए।

शवों का पोस्टमार्टम आनी अस्पताल में किया जाएगा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी


Related Articles

Latest News