West Bengal: बंगाल में पहले चरण के मतदान में न सिर्फ केंद्रीय बल बल्कि राज्य पुलिस भी सुरक्षा की कमान संभालेगी। चुनाव आयोग पहले चरण के तीन केंद्रों पर 10000 से अधिक राज्य पुलिस तैनात करेगा। उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से पुलिस मतदान से कम से कम तीन दिन पहले केंद्रों पर पहुंचेगी। पहले चरण में बंगाल के तीन केंद्रों पर मतदान है।
