Lok Sabha elections 3rd phase: तीसरे चरण में बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू होगा। इसी के साथ राज्य के मालदा उत्तर मालदा दक्षिण जंगीपुर और मुर्शिदाबाद सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 19 अप्रैल तक चलेगी । 20 अप्रैल को नामांकन की जांच होगी और 22 अप्रैल नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। यह चरण तृणमूल भाजपा और कांग्रेस के लिए अहम है।
