Himachal Election : जिला कांगड़ा में विधानसभा चुनाव-2022 में 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1625 पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। जिसमें 158 संवेदनशील व 291 अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किया गया है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भी अधिक बल तैनात रहेगा, इसके अलावा निर्वाचन आयोग की तरफ से भी अधिक निगरानी रखी जा रही है। कई स्थानों पर अर्धसैनिक बल और पुलिस की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।
