Eid UL Fitr 2024: बुधवार शाम भारत में ईद के चांद का दीदार हुआ और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहींआज देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। देश के अलग-अलग कोने से खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें लोग ईद के त्योहार को अपनों के साथ मनाते नजर आए।
