Noida News: बिसरख कोतवाली में सुपरटेक बिल्डर के चेयरमैन सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ चेयरमैन आरके अरोड़ा एमडी मोहित अरोड़ा योगेश गोस्वामी मैनेजर सेल्स राजमंगल व अन्य निदेशकों ने धोखाधड़ी की है। आरोपितों ने मिलकर उसकी जीवन भर की कमाई हड़प ली है।
