दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहा था। इस बीच गर्मी भी बढ़ने लगी है। इसलिए कल दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इस वजह से मंगलवार इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
